न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुस्लिम जमात ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुस्लिम जमात ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

आईविटनेस न्यूज़-24 /डिंडोरी, 7 अप्रैल 2022, शाहपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत जारी घटनाक्रम को लेकर मुस्लिम जमात के सदर शेख शफीक ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना में न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग की है। घटना में कथित तौर पर आसिफ खान निवासी शाहपुर के ऊपर शहपुरा पुलिस द्वारा दांडिक मामला पंजीबद्ध किया गया है।आसिफ के पिता हलीम खान को जबरन थाने में बैठाकर रखा गया है जो की गलत है। जबकि गुम युवती को दस्तयाब कर पुलिस द्वारा न्यायालय में उसके कथन करवाएं जाना चाहिए। आगे ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रशासन पूरी तरह दुर्भावनावश सिर्फ शंका के आधार पर कार्यवाही कर रहा है। कानूनन जब तक लड़की बयान नहीं देती तब तक ऐसी कार्यवाही ग़लत है। साथ ही शाहपुर पुलिस और राजस्व अमले कि सहायता से आसिफ के पिता हलीम खान का मकान जो की काफी पुराना है उसे तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है, जिसे रोका जाना चाहिए। बिना किसी अपराध के हलीम खान को थाने में बैठाया गया है उन्हें छोड़ा जावे।

       एवं जिला कलेक्टर से अनुरोध किया गया है की गैरकानूनी कार्यवाहियों को रोका जावे और जिले में कानूनी व्यवस्था स्थापित की जावे। किसी धर्म विशेष को मानने वाले लोगों को विधि विरूद्ध टारगेट करके निशाना न बनाया जावे। शेख शफीक के साथ इरफान मलिक, अरशद सिद्दीकी, अनीस अंसारी, रज्जो कुरैशी, असगर सिद्दीकी, रफ़ी खां ने जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर न्यायसंगत कार्यवाही किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।