लाडली करेंगी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लाडली करेंगी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण

15 से 25 वर्ष तक की लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाएं ही हो सकेंगी शामिल
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 8 अप्रैल,संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 02 से 11 मई 2022 तक लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में भ्रमण पर भेजा जाना है
विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत 15 से 25 वर्ष तक की 72 युवतियों का एक दल भेजा जाना है योजना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के भ्रमण पर भेजे जाने से पूर्व ट्रैक सूट, टी शर्ट ,पिट्ठू बैग, उपलब्ध कराने के साथ-साथ अतिरिक्त बोगी आरक्षण आवास, भोजन ,दैनिक भत्ता, स्थानीय यातायात, गृह निवास का किराया आदि व्यय होगा जो सरकार द्वारा वहन किया जाएगा । प्रथम दल को दिनांक 02 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय सीमा बाघा— हुसैनीवाला बॉर्डर पंजाब के भ्रमण पर भेजा जाना प्रस्तावित है उक्त भ्रमण पर लगभग 7 दिवस का समय लगेगा।
अतः भ्रमण हेतु जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत 15 से 25 वर्ष तक की युवतियों को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग डिंडोरी में दिनांक 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर एवं विभागीय खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोंधिया के मोबाइल नंबर 7697136692 पर तत्काल संपर्क कर पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।