विष्णु दत्त शर्मा का शहपुरा एकदिवसीय अल्प प्रवास - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विष्णु दत्त शर्मा का शहपुरा एकदिवसीय अल्प प्रवास

आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 9 अप्रैल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा का एक दिवसीय अल्प प्रवास दौरे पर  शहपुरा पहुंचे थे जहां शहपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का गर्मजोशी के साथ विश्राम गृह शहपुरा में अध्यक्ष का स्वागत किया साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत  बनाने के लिए बूथ स्तरों को मजबूत करने के लिए बात कही गई वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत शहपुरा जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता  श्याम गुप्ता को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस उम्र में भी श्याम गुप्ता  का संगठन के प्रति समर्पणभाव नये कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला उमरिया के लिए रवाना हो गया इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ,मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू ,हरीश जीतू राय ,भाजपा कार्यकर्ता पवन झारिया, राहुल रैकवार ,हरिहरन रजक ,नितिन गुप्ता ,अनूप गुप्ता, सोनेलाल परस्ते, आशीष गौतम, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।