कुँए में गिरे बैल को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जिंदा बाहर निकाल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कुँए में गिरे बैल को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जिंदा बाहर निकाल


गोरेलाल हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 9 अप्रैल, विकासखंड डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पड़रिया कला मैं कुएं में गिरा एक बैल, जिसको ग्रामीणों ने घंटो भारी मसक्कत कर कुए में गिरे बैल को जिंदा निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव की लापरवाही है जो कुँए में जगत(बाउंड्री) नहीं बंधी गयी है जिससे एक नहीं कई घटना इस कुएं में हो चुकी हैं।कुँए में बाउंड्री न होने के चलते गाय बैल कई बार गिरने की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत सरपंच सचिवों से कई बार की गयी है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है आज भी सरपंच सचिव की लापरवाही से सुबह सुबह एक बार फिर बैल दुर्घट का शिकार हुए जिसे ग्रामीणों के द्वारा निकाला गया है।ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द कुँए में बाउंड्री बनाई जाये ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।