शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंडोरी के भ्रमण दल ने मधुदीप उपाध्याय के द्वारा विद्यालय मे किए गए नवाचारों का अवलोकन किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंडोरी के भ्रमण दल ने मधुदीप उपाध्याय के द्वारा विद्यालय मे किए गए नवाचारों का अवलोकन किया

आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 4 अप्रैल,आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंडोरी का भ्रमण दल अशोक बर्मन एवं उनकी दल के नेतृत्व मे माध्यमिक शाला सारंगढ़ में पहुंचा जिसमें 
  बड़ी संख्या में डीएलएड के  प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मे अध्ययनरत छात्र- छात्राओं ने भाग लिया संस्थाप्रधान मधुदीप उपाध्याय के द्वारा विद्यालय मे किए गए नवाचारों का अवलोकन कर समस्त छात्रो ने नवाचार को अपने-अपने प्रोजेक्ट मे सम्मिलित किए भ्रमण एव॔ अवलोकन के दौरान छात्रों ने किये गए नवाचार के संबंध मे संस्था प्रधान से संवाद स्थापित कर  उन नवाचारो के बारे मे विस्तृत जानकारी हासिल कर रोमांचित हुए तथा विद्यालय मे स्थित अध्यापन  कक्ष,पुस्तकालय,किचिन सेड,किचिन गार्डन ,शाला परिसर ,गतिविधि कक्ष एवं प्रधानाध्यापक कक्ष मे स्थित नवाचारों को अपने प्रोजेक्ट में दर्ज किए। अंत में संस्था प्रधान के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार करा कर विदा किया गया

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।