डिंडोरी का बढ़ाया गौरव खुशी ठाकुर ने नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी का बढ़ाया गौरव खुशी ठाकुर ने नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है

परिवार के लोगो में खुशी का माहौल
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 अप्रैल, डिंडोरी,टेस्ला केयर इंस्टीट्यूट की छात्रा खुशी ठाकुर ने नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NSTSE -2022)में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है,और पूरे विश्व में 124 वा स्थान हासिल किया है, डिंडोरी जिला के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ  है कि डिंडोरी अती पिछड़ा जिला होने के बाद भी जिले में प्रतिभाओं की कतापी कमी नहीं है,
गौरतलब है कि विगद कुछ वर्षों में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बड़े प्रतिभावान युवा युवतियों का जोहार देखने को मिला है, इसी प्रकार डिंडोरी जिले की एक छात्रा ने एक अलग ही इतिहास बनाया है, और मध्प्रदेश में प्रथम स्थान के साथ विश्व में अपना 124वा स्थान आजित किया है।
इस विषय में  टेस्ला केयर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सुनैना छाबड़ा का कहना है, कि किसी भी जिला का विकास उसकी शिक्षा प्रणाली मैं निर्भर है,और उनका प्रयास भविष्य में यही  रहेगा की डिंडोरी जिले का नाम पूरे विश्व में  रोशन हो सनेना छाबड़ा ने टेस्ला केयर इंस्टीट्यूट की छात्रा खुशी ठाकुर को बधाई दी है और आगे भी जिले में शिक्षा क्रांति को लेकर कार्यरत रहेंगी।वहीं खुशी ठाकुर घनश्याम ठाकुर  डिंडोरी की पुत्री है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।