06 अप्रेल पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक सम्पन्न
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 अप्रैल,भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं डाॅ. भीमराम अम्बेडकर जयंती को लेकर भाजपा की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने कहा कि आगामी 06 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर भव्यता के साथ मनाना है। प्रत्येक बूथ पर एकत्रित कार्यकर्ताओ को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रातः 10 बजे संबोधित करेगें। उसके पूर्व बूथ स्तर पर 09 बजे एकत्रित होकर पार्टी का झंडा फहरायेगें इसके पश्चात् देशभक्ति गीत व नारे लगाते हुए अपने अपने बूथो मे शोभायात्रा निकालेगें। आगामी 14 अप्रेल को भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी जयंती कार्यक्रम सभी बूथों मे सम्पन्न होगा और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर उद्बोधन होगा। इसी कड़ी मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी कार्यक्रमो के साथ ही बूथ विस्तारक योजनान्तर्गत शेष बूथो का डिजीटिलाइजेशन कार्य भी पूर्ण करना है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 23 व 24 अप्रेल को बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए का प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डल स्तर पर सम्पन्न होगा। कुशाभाऊ ठाकरे जी जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर समर्पण निधि का वृहद अभियान 20 अप्रेल तक बूथ स्तर पर चलाया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामहामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी व आभार जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, भाजपा जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री अंजु साहू, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सहमीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, सोशलमीडिया सहप्रभारी टीकाराम झारिया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, राजकुमार मोंगरे, बीरेन्द्र साहू, घनश्याम कछवाहा, अश्वनी चैरसिया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र साहू, अनिल साहू, सुदामा बर्मन, सोनलाल परस्ते, भारत सिंह राजपूत, आशीष गौतम सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
