आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 अप्रैल,केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पंचायत डिंडौरी के वार्ड क्र. 14 एवं 15 में भगवान बिरसा मुण्डा शहीद स्मारक मार्ग लागत 19.98 लाख और रैदास समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, राजेन्द्र पाठक, जयसिंह मरावी, अविनाश छावड़ा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिरसा मुण्डा स्मारक तक पक्की सीसी रोड का निर्माण होने से आवागमन सुविधाजनक होगी। प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत 55 हजार रूपए दिए जायेंगे। गरीब परिवार के माता-पिता को अपने बच्चों के विवाह खर्चे की चिंता नहीं होगी।
