शराब अब जिले में आमदानी का प्रमुख जरिया बनेगी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शराब अब जिले में आमदानी का प्रमुख जरिया बनेगी

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 अप्रैल, डिंडोरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाखा माल निर्माण कार्यां का शिलान्यास किया।केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश में महुआ से बनी शराब को ’’हेरिटेज शराब’’ के रूप में बेचा जाएगा। सरकार इसके लिए नई नीति लाकर महुआ से बनी ’’हेरीटेज शराब’’ को अधिकृत तौर पर दुकानों से बेचने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि ’’हेरिटेज शराब’’ बनाने के लिए ग्राम भाखा माल में प्लांट स्थापित करने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। ’’हेरिटेज शराब’’ बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हेरिटेज शराब अब जिले में आमदानी का प्रमुख जरिया बनेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रविवार को ग्राम भाखा माल जनपद पंचायत अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम भाखा माल में गोदाम लागत 12 लाख, आजीविका भवन लागत 15 लाख एवं नर्सरी निर्माण लागत 52 लाख 81 हजार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक भूपेन्द्र मरावी, पूर्व विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला भाजपा अध्यक्ष  नरेन्द्र राजपूत, कलेक्टर  रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक  संजय सिंह, अपर कलेक्टर  अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह,  जयसिंह मरावी, अविनाश छावड़ा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री  कुलस्ते ने कहा कि ’’हेरिटेज शराब’’ का प्लांट लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा। महुआ संग्रहण के लिए 12 लाख की लागत से गोदाम का  निर्माण किया जा रहा है। जिससे ’’हेरिटेज शराब’’ के लिए महुआ का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने ’’हेरिटेज शराब’’ का प्लांट व्यवस्थित ढंग से चले इसके लिए लेखा-जोखा दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। ’’हेरिटेज शराब’’ के प्लांट में काम करने वाले मजदूरों को सावधानी बरतने को कहा।
प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महुआ से बनी शराब को ’’हेरिटेज शराब’’ के रूप में बेचने के लिए नई नीति लाई है। इससे ’’हेरिटेज शराब’’ का व्यवसाय व्यवस्थित रूप से चलेगा। उन्होंने कहा कि ’’हेरिटेज शराब’’ से आमदानी बढे इसके लिए श्रमिकों को उच्च तकनीकि का प्रशिक्षण देना होगा। हेरिटेज शराब के आय-व्यय का भी हिसाब रखना होगा। प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्राम भाखा माल में हेरिटेज शराब प्लांट के सामने 52 लाख 81 हजार की लागत से नर्सरी का निर्माण किया जाएगा। जिससे यहां का वातावरण साफ एवं स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि हेरिटेज शराब से अच्छी खासी आमदानी होगी और लोग आर्थिक रूप से संपन्न बनेंगे।
जिला चिकित्सालय में विभिन्न निर्माण कार्यां का लोकार्पण किया गया :-
केन्द्रीय राज्यमंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय डिंडौरी में नवनिर्मित कोविड वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में प्रतीक्षालय, एनआरएचएम द्वारा निर्मित वार्ड और वॉटरकूलर का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।