लात घुसे व डंडे से पिटाई का मामला हुआ दर्ज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लात घुसे व डंडे से पिटाई का मामला हुआ दर्ज

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 16 अप्रैल,सिटी कोतवाली डिंडोरी का एक मामला प्रकाश में आया है ,जहां प्रार्थी गोविंद कुमार मरावी उम्र 28 वर्ष के द्वारा एफ आई आर दर्ज करवाते हुए! यह बताया गया कि ग्राम पंचायत सिलहरी के चैन सिंह राठौर व उसके दोनों पुत्र रणवीर राठौर और मनधाता राठौर इन तीनों के द्वारा बड़ी ही बेरहमी से प्रार्थी गोविंद मरावी तथा मेरे मित्र जगदीश चौहान को लात घुसा तथा डंडे से मारा एवं पीटा गया, गौरतलब है कि गोविंद मरावी एवं जगदीश चौहान दिनांक 15/4/2022 की रात 10 बजे, ग्राम सिलहरी के सेमर तिराहे पर बैठे थे,
उसी दौरान चैन सिंह राठौर वहां पर आया, जिससे गोविंद मरावी को अपने मजदूरी का पैसा लेना था,गोविंद मरावी के द्वारा मजदूरी का पैसा मांगने पर चैन सिंह राठौर के द्वारा मां बहन की गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुये यह कहा गया कि तू गोंड़  साले मुझसे मजदूरी का पैसा मांगेगा, तेरी औकात इतनी है!
कहकर चार लोगों के बीच में गंदी गंदी गालियों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी गई! दोनों ही पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हुई हैं ,जिनका इलाज जिला चिकित्सालय डिंडोरी में कराया गया है, पुलिस प्रशासन के द्वारा मामला दर्ज करते हुये भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 294,323,506,34 एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (नृशस्ता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(1)द और 3(2)(va)के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।