राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़ 24, रविवार 10 अप्रैल,डिंडोरी जिले के ब्लॉक महेंदवानी स्थित ग्राम महेंदवानी में नियम के विरुद्ध संचालित हो रहा था गैस गोदाम जिस पर दिनांक 8 अप्रैल को नायब तहसीलदार महेंदवानी एवं फ़ूड अधिकारी के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस गोदाम का संचालन नियम कानून को तक मे रख कर गोदाम संचालक सीनियर कन्या शिक्षा परिसर के ठीक पास में संचालित कर रहा था जो की नियम विरुद्ध बतलाया गया वही कार्यवाही करते हुए गोदाम से खाली व भरे सिलेंडर को भी जप्त किया है? मिली जनकारी के अनुसार गोदाम संचालक के पास मोके पर कोई पुख्ता दस्तावेज भी नही पाए गए । दिनांक 9 अप्रैल की ekyc की संख्या भी निरंक पाई गई।
