राम नवमी के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राम नवमी के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आईविटनेस न्यूज़-24 /डिंडोरी, 11 अप्रैल 2022,
डिंडोरी -जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ने बताया कि श्री राम नवमी के पावन पर्व पर मां नर्मदा के तट पर राठौर समाज धर्मशाला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का पूजन अर्चन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद जिला उपाध्यक्ष रितेश जैन, जिला संगठन मंत्री किशोर प्रशनानी,आर आर सिंह, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, धनु बनवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राम नवमी के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने समस्त जिले वासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जन्म उत्सव पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी, एवं नगर एवं जिले में खुशहाली, स्वास्थ्यता, प्रसन्नता की कामना की।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जन्म उत्सव पर्व के अवसर पर नगर में श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली गई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीकांत तिवारी ,जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी विजय दाहिया, ने पूजन अर्चन कर भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।