साहू समाज जन जागृति रथ यात्रा ने डिंडौरी जिले में किया प्रवेश, जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

साहू समाज जन जागृति रथ यात्रा ने डिंडौरी जिले में किया प्रवेश, जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 21 मई,राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू की अगुवाई में निकाली गई साहू समाज जन जागृति रथ यात्रा का डिंडौरी जिले में प्रवेश करने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यह रथ यात्रा डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड के बिछिया, शहपुरा , करौंदी , बरगांव, कंचनपुर सहित साहू बाहुल्य ग्रामों का भ्रमण किया । जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं मेंहदवानी विकासखंड के सारसडोली, मेंहदवानी , कठौतिया का भ्रमण किया । इसके पश्चात अमरपुर विखं के सक्का सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण करते हुए समनापुर पहुंची। समनापुर के बाद बजाग, गाड़ासरई व करंजिया के साहू बाहुल्य गांवों में जाएगी।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं मां कर्मा रथ यात्रा जन जागृति अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश के संयुक्त साहू समाज के तत्वाधान में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग से सामाजिक एकता,समरसता, एक समाज श्रेष्ठ समाज के मूल मंत्र को धारण करते हुए सामाजिक एवं राजनैतिक मूल्य की स्थापना,साहू समाज के सर्वांगीण विकास एवं बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में बांधने के मूल उद्देश्य को लेकर प्रदेश के 52 जिलों के अंतर्गत सभी नगर ब्लाक कस्बों में भ्रमण करते हुए सामाजिक जन जागृति यात्रा निकाली जा रही है।
 जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा रथ यात्रा के आयोजक रविकरण साहू , प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन  एवं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे जगदीश साहू पत्रकार खंडवा प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय तैलिक साहू राठौर महासभा दिल्ली,एवं प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ समाजसेवियों,सभी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के सहयोग से 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान में 5 लाख साहू बंधुओं की उपस्थिति में साहू समाज का शक्ति प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं से पहुंचने की विनम्र अपील की जा रही है।19 मार्च 2023 के उद्देश्य को सफल करने के लिए अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी जाति के सम्मान एवं अपने मौलिक अधिकारों का जिस तरह से हनन किया जा रहा है, इतिहास गवाह है।हमारा देश 75 वें वर्ष की आजादी का जश्न मना रहा है। लेकिन प्रत्येक क्षेत्र में उच्च स्थानों पर अपने समाज का स्थान आज भी जीरो है। और समाज जहां के तहां खड़ा हुआ पाया जाता है, इसकी पूर्ति के परिपालन में हमारे मध्य प्रदेश का संयुक्त साहू समाज उपरोक्त अभियान में कृतसंकल्पित होकर सहयोग की भावना से निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिलों के ग्रामीण क्षेत्र से सामाजिक जनजागृति अभियान में अपार जनसैलाब के साथ उपरोक्त उद्देश्य में हमारा साहू समाज सहयोग कर रहा है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत संयुक्त साहू समाज से विनम्र अपील की जाती है कि 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भरने हेतु 1 दिन के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालकर अपने स्वयं के खर्च से जंबूरी मैदान भोपाल पहुंचने की जिज्ञासा के साथ साहू समाज को नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है।अपनी अपनी क्षमता अनुसार तन मन धन के साथ समर्पित होकर एक गिलहरी की तरह इतिहास में नाम दर्ज कर सहयोग प्रदान करें और आने वाली जनरेशन एवं अपने स्वयं के जीवन को सार्थक बनाएं। इस यात्रा में साहू समाज
डिंडौरी जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, प्रदेश पदाधिकारी टेकेश्वर साहू, बद्री साहू , रमाकांत साहू सहित विकासखंड स्तर पर समाज के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।