भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानी का सम्मान, मीसाबंदियों को किया याद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानी का सम्मान, मीसाबंदियों को किया याद

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 26 जून, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत नेतृत्व में शनिवार को आपातकाल दिवस के अवसर पर मीसाबंदियों को भाजपा ने याद किया एवं भाजपा के वरिष्ठ जनसंघी नेता कैलाश चंद जैन का शॉल श्रीफल एवं फूल माला से उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट की गयी।  इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने आपातकाल के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे जिले से भी कई सेनानियों को आपातकाल के दौरान जेल में बंद कर उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबन्धित कर दिया गया क्योंकि माना गया कि यह संगठन विपक्षी नेताओं का करीबी है तथा इसका बड़ा संगठनात्मक आधार सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने की सम्भावना रखता था। पुलिस इस संगठन पर टूट पड़ी और उसके हजारों कार्यकर्ताओं को कैद कर दिया गया। आरएसएस ने प्रतिबंध को चुनौती दी और हजारों स्वयंसेवकों ने प्रतिबंध के खिलाफ और मौलिक अधिकारों के हनन के खिलाफ सत्याग्रह में भाग लिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन ने विस्तारपूर्वक बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित कर दिया गया।
मंच का संचालन जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर ने व्यक्त किया।
इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर नायक, देवेंद्र पांडे, सुदील बरमैया, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, आशीष सोनी, कुवरिया मरावी, रजनी श्रीवास, गोपालदास बघेल, कुशल राज बिलैया, पीतांबर पाराशर, तरुण ठाकुर, बालकृष्ण नंदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।