आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 5 सितंबर,शहपुरा एसडीएम एवं आरओ शहपुरा काजल जावला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चुनाव हेतू आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है जिसके तहत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 12 तारीख तक प्रतिदिन दस तीस बजे से तीन बजे तक रहेगी ,नाम निर्देशन पत्रो की संबीक्षा 13 तारीख को की जावेगी साथ ही नाम वापसी 15 तारीख को तीन बजे तक नियत किया गया है इसके बाद 15 तारीख को ही चिन्हो का आवंटन किया जावेगा । नाम निर्देशन फार्म के लिए एक हजार अनारक्षित के लिए एवं अराक्षित व महिलाओ के लिए पांच सौ रूपये निर्धारित है फार्म के साथ सौ रूपयें का स्टांप नोटराईज्ड देना होगा जिसमें परिसंपत्ति व आपराधिक मामले व अन्य जानकारी देना होेगा । अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष नियत है अभ्यर्थी को बिजली विभाग व नगर परिषद शहपुरा से अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लगाना होगा ,साथ ही जाति प्रमाण सक्षम प्रधिकारी अधिकारी का लगाना होगा व एक पासपोर्ट साईज फोटो दो बाई ढाई की देना होगा ,अभ्यर्थी यदि राजनैतिक दल से सबद्व है तो फार्म 8 व 9 सलग्न कर पूरी जानकारी देनी होगी ।
Home
Unlabelled
नगर परिषद चुनाव हेतू नाम निर्देशन 10:30 बजे से तीन बजे तक
नगर परिषद चुनाव हेतू नाम निर्देशन 10:30 बजे से तीन बजे तक
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
