आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 15 दिसम्बर,कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड धारक को 10 साल में अपने आधार के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को अपडेट कराना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 68 आधार सेंटर संचालित हैं और सभी आधार केन्द्रों में रेटलिस्ट चस्पा करना होगा। आधार सेंटरों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर हेल्पलाईन नम्बर 1947 में शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिक शुल्क लेने वाले आधार सेंटरों की आईडी ब्लैकलिस्ट कर दी जाएगी और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आधार कार्ड बनाने और मेनडेट्री बॉयों मैट्रिक अपडेट निःशुल्क होगा। आधार सेंटरों में अन्य बॉयोमैट्रिक अपडेट शुल्क 100 रूपए। डेमोग्राफिक अपडेट और डाक्यूमेंट अपडेट आधार सेंटर में शुल्क 50 रूपए, डॉक्यूमेंट अपडेट मॉय आधार पोर्टल में शुल्क 25 रूपए तथा आधार सर्च कलर प्रिंट आउट शुल्क 30 रूपए है।
Home
Unlabelled
आधार सेंटरों में अधिक शुल्क लेने पर आईडी होगी बंद और 50 हजार का जुर्माना लगेगा
आधार सेंटरों में अधिक शुल्क लेने पर आईडी होगी बंद और 50 हजार का जुर्माना लगेगा
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
