आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 31 दिसम्बर, संविदा आउटसोर्स विद्युत कर्मचारी संघ डिण्डौरी ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम को नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 5 जनवरी से आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी काम का बहिष्कार कर भोपाल चले जाएंगे। जिसकी वजह से विद्युत केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का कहा है।
ज्ञापन में उल्लेख है कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, विधुत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन, मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विदयुत कर्मचारी संगठन, विद्युत ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन, ऑउट सोर्स परिषद भोपाल संगठन द्वारा संयुक्त रूप से समय समय पर संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण और बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारियों के विभागीय संविलयन के लिए विगत वर्ष में अनेकों पत्र व्यवहार / जापन और प्रदर्शन किए गए हैं, किंतु अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संविदा और आउटसोर्स दोनो वर्गो की मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया है जिसके कारण कर्मचारी संगठन के 18 दिसंबर 2022 को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में सर्व सहमति से 6 जनवरी 2023 को जेल भरो आन्दोलन और 7 जनवरी 2023 से प्रदेश की राजधानी भोपाल में एकत्र हो कर सामुहिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
6 जनवरी के रात्रि 12 बजे या 00.00 बजे से यानी 5 जनवरी के रात्रि 12 बजे बाद समस्त संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। अतः जिले के समस्त 33/11kv उपकेन्द्रों एवं वितरण केन्द्रो में विधुत सफलाई कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का कष्ट करे, अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी कम्पनी प्रशासन एवं मध्य प्रदेश शासन की रहेगी।
