नगर पंचायत के कर्मचारी ने परिषद सदस्यों की बिना मंजूरी लगाव दिया स्वागत बैनर,बैनर का विवाद पहुँचा थाने - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर पंचायत के कर्मचारी ने परिषद सदस्यों की बिना मंजूरी लगाव दिया स्वागत बैनर,बैनर का विवाद पहुँचा थाने

नगर पंचायत के कर्मचारी सब इंजीनियर अशोक दीक्षित के द्वारा
बीजेपी  जिला अध्यक्ष के स्वागत रैली में कांग्रेस नगर पार्षदों के बैनर में फोटो लगाए जाने से हुआ विवाद 

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 24 दिसम्बर,नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के अति उत्साह कहे या गुड़ बुक में आने के चक्कर मे नगर पंचायत के एक कर्मचारी अशोक दीक्षित ने कर दी बड़ी गलती।हालांकि ये कर्मचारी जब से डिण्डोरी नगर पंचायत में आये है तब ही से अपने कारनामो के चलते चर्चाओ में बने रहते है।हाल ही में इन महानुभाव ने नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन में स्वागत के लिए परिषद के कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षदों से बिना पूछे ही नगर परिषद की ओर से स्वागत के बैनर में उनकी फोटो लगाव दिये और इस बड़े से बेनर को भारत माता चौक पर लगा दिया।जबकि इन दिनों नगर पंचायत में परिषद काँग्रेस की बैठी हुई है,तो जाहिर सी बात है कि अपनी विरोधी पार्टी का स्वागत क्यू करेगी।लगाना ही था तो परिषद के सदस्यों से सहमति तो लेना ही थी। विवादों का बाजार गरम होते ही बैनर गायब हो गया।मगर विवाद थमा नहीं कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्षा और पार्षदों ने नगर पंचायत के सब इंजीनियर अशोक दीक्षित  के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और मामला थाने तक पहुँच गया।
नगर परिषद अध्यक्षा, कांग्रेस पार्षदों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दी है।
सूत्र बताते है कि सब इंजीनियर अशोक दीक्षित की इन दिनों जाँच चल रही है और सूत्र ये भी बताते है कि इन दिनों नगर पंचायत में जिस की जाँच चल रही है उसी सब इंजीनियर अशोक दीक्षित  का बोलवाला चल रहा है।और अपने चहेतों के साथ मिलकर खूब खेला भी चल रहा है।और नगर पंचायत को खोखला कर रहा है।हालाँकि अब कांग्रेस ने प्रशासन से दीक्षित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।