ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना

गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 26 जनवरी,डिण्डोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़रिया कला के अंतर्गत पोषक ग्राम भुडकुर रैयत मैं करीब रात 1:00 बजे गरीब के घर के बाजू में लगे ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से गिरे शोलो में गृहस्ती जला कर ख़ाक हो गई, इस ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में लाइट की सप्लाई होती है अचानक शॉर्ट सर्किट होकर खंबे से अंगार निकलकर पीड़ित राजेंद्र हनुमंत के घर में जा गिरा जिससे उसका घर एवं खाने-पीने के सारा समान जलकर खाक हो गया प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि जानकारी लगते ही ग्रामीण रात में ही घटना स्थल पर पहुँचे और 4 घंटे की भारी मशक्कत कर आग को काबू पाया । पीड़ित राजेंद्र हनुमंत द्वारा बताया गया कि घर गृहस्ती के सारे समान सहित खाने पीने का भी सामान जल कर ख़ाक हो गया अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है ना ही रहने के लिए आशियाना और खाने के लिए अनाज, मैं शासन प्रशासन से मांग करता हूं कि मेरी स्थिति परिस्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा एवं सहायता राशि की व्यवस्था की जाए ताकि मैं अपने बाल बच्चों को लेकर फिर से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकूं। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।