गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 जनवरी,डिंडोरी विकासखंड के ग्राम मुडकीमें राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 19 जनवरी से हुआ जिसमे अलग अलग राज्यों से आई हुई टीमो के बीच मुकाबला हुआ, 23 जनवरी को फाईनल मैच के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी संजय सिंह ने की ओर मुख्यातिथि राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे थे जिनका अपार सहयोग रहा ।टूर्नामेंट देखने क्षेत्र के भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और क्षेत्रवासियों मैच का भरपूर आनंद लिया, टूर्नामेंट में विजेता लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं उपविजेता WCR जबलपुर मध्य प्रदेश रही। दर्शकों का कहना था कि इस तरह के टूर्नामेंट जिसमे अलग अलग राज्यों से आई टीम भाग ले और ऐसी ही बड़ी मैच होती रहे तो हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष परसराम नागेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती समिति के अध्यक्ष धनराज पुषाम सचिव संतोष परस्ते अमित बर्मन इरफान कुरैशी चैन सिंह धुर्वे ओम दुबे आसिफ कुरेशी कमलेश परस्ते इस्माइल कुरेशी मिथिलेश एवं सभी ग्रामवासी एवं समिति का विशेष सहयोग रहा।
