डिंडौरी में सहायक आयुक्त विभाग पर लगातार लग रहे आरोप, विभाग अपने वरिष्ठ अधीकरियो को भी दे रहे गलत जानकारी, कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कर्मचारियों नाम
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 25 जनवरी,डिंडौरी में सहायक आयुक्त विभाग में लगातार घपले घोटाले की खबरों के बाद अब सहायक आयुक्त विभाग अपने वरिष्ठ अधीकरियो को भी गुमराह कर रहे है, ताजा मामला अब सहायक आयुक्त विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर भर्ती का है जिसमे वर्ष 21 में सहायक आयुक्त विभाग के द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटरों की फर्जी भर्ती की गई इस मामले को लेकर सहायक आयुक्त विभाग डिंडौरी के द्वारा आयुक्त जनजाति विभाग भोपाल को गलत जानकारी दी गई जिसमें खेल युवा कल्याण विभाग के समन्वयकों के नाम भेज दिए गए साथ ही इनके नाम अखबारों में आने से खेल युवा कल्याण विभाग के कर्मचारियों को जानकारी लगी साथ ही कर्मचारियों ने आपत्ति लगाते हुए कह कि सहायक आयुक्त विभाग के द्वारा शासन प्रशासन को गलत जानकारी दी जा रही है, जिन कर्मचारियों के नाम भेजे गए है वो कर्मचारी कभी सहायक आयुक्त विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए न आवेदन किया और न ही कभी विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर रहे ये सभी 6 कर्मचारी खेल युवा कल्याण विभाग में कर्मचारी है, कम्प्यूटर आपरेटर फर्जी भर्ती में नाम आने से कर्मचारियों के मान सम्मान में ठेश पहुची है साथ ही अपने आप को अपमानित होना महसूस कर रहे है, कर्मचारियों ने न्याय उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है, वही सहायक आयुक्त विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गलती मानते हुए सुधार करने की बात कह रहे है।
