मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में हुआ वार्षिक उत्सव संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मॉर्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में हुआ वार्षिक उत्सव संपन्न

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 25 जनवरी,डिंडोरी (किसलपुरी) के मॉर्डन इंग्लिश स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की प्राचार्या रुचि पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए पेसा एक्ट एवं अन्य योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम रखे गए।मुख्य रूप से नशा मुक्ति ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,स्कूल चलें हम,स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रम रखे गए।
 इसके अलावा सांस्कृतिक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के के मिश्रा (भाजपा मंडल अध्यक्ष),अध्यक्ष के रूप में बी एल द्विवेदी (मेकलसुता प्राचार्य)श्रीमती नरबदिया मरकाम (भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष) श्रीमती कुंवरिया मरावी महामंत्री महिला मोर्चा,
 प्रो विकास जैन, सिंह सर प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल 
किसलपुरी, बीईओ वी. के. चीचाम, एम आई एस आशीष झरिया,अन्य सहयोगियों में स्कूल स्टाफ अतुल पाठक,मोहित पाठक,अंशुल पाठक,योगिता ,सुनीता,सीमा मिश्रा,कृष्ण कुमार पांडे तथा विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं शामिल थे ।मंच का संचालन पवन साहू ने बहुत मनमोहक तरीके से किया ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।