बिजली कनेक्शन स्थाई रूप से विच्छेदित होने के बाद भी चालू है बिजली की सप्लाई, विभाग की लापरवाही का नमूना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बिजली कनेक्शन स्थाई रूप से विच्छेदित होने के बाद भी चालू है बिजली की सप्लाई, विभाग की लापरवाही का नमूना

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 16 जनवरीडिंडोरी विद्युत वितरण केंद्र डिंडोरी में पंजीकृत गैर घरेलू बिजली कनेक्शन सर्विस क्रमांक 1148007349 राकेश प्रसाद कार्तिकेय के नाम से था। जिससे उपभोक्ता द्वारा आवेदन देकर 3 महीने पहले स्थाई रूप से विच्छेदित करवा दिया गया था। विभाग के नियमानुसार कोई भी कनेक्शन यदि स्थाई रूप से विच्छेदित किया जाना है तो पहले विद्युत आपूर्ति बंद करके मीटर निकालकर उसकी अंतिम रीडिंग की जांच करके फाइनल बिलिंग की जाती है उसके बाद रिकॉर्ड में कनेक्शन स्थाई रूप से विच्छेदित किया जाता है।
 सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार कार्तिकेय के नाम से उक्त गैर घरेलू कनेक्शन 3 माह पूर्व रिकॉर्ड में स्थाई रूप से विच्छेदित हो जाने के बाद भी परिसर में आज भी सप्लाई चालू है। साथ ही मीटर भी परिसर में लगा हुआ है।संबंधित प्रकरण उस समय का है जब वितरण केंद्र डिंडोरी में सहायक अभियंता के रूप में सुजीत कुमार कार्यरत थे। जोकि कनिष्ठ अभियंता वितरण केंद्र डिंडोरी का काम भी देख रहे थे।
 जांच का विषय है कि बिना परिसर से मीटर निकाले और बिना विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए कार्यालय के अभिलेख में कनेक्शन स्थाई रूप से कैसे विच्छेदित कर दिया गया, जबकि उपभोक्ता का परिसर विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय से बिल्कुल नजदीक ही है। उपभोक्ता द्वारा विभाग के लोगों को कई बार मौखिक जानकारी भी दी गई, क्योंकि उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन विच्छेदित का आवेदन देने के बाद बिजली का कोई भी उपयोग नहीं किया जा रहा। परन्तु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होते दिखी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।