भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ाई बच्चों की छुट्टियां - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ाई बच्चों की छुट्टियां

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 19 जून,डिंडोरी -वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने पत्र क्रमांक 44-4/ 2019 /20-23  दिनांक 19-6-2023 के माध्यम से विभागीय सम संख्या आदेश दिनांक 12 6 2023 द्वारा विद्यार्थियों के लिए 19 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए और शासन द्वारा  प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाएं दिनांक 1 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगी। कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक कक्षाएं सुबह की पाली में ही संचालित होंगी। कक्षा 5 वी की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही नियमित रूप से संचालित होगी। समस्त कक्षाएं दिनांक 1 जुलाई 2023 से नियमित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। उक्त आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार उपसचिव प्रमोद सिंह  मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किया गया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।