गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* शुक्रवार 7 जुलाई
डिंडोरी। बीज अधिनियम 1966 के तहत अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही 05 जुलाई को बीज खाद गुण नियंत्रण दल द्वारा अमरपुर विकासखण्ड के बीज, खाद, कीटनाशी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग द्वारा विक्रेताओं द्वारा की जा रही अनियमितताओं को लेकर दल द्वारा बीज नमूना एकत्रित करने सहित बीज जप्ती की कार्यवाही की गई। गोस्वामी कृषि सेवा केंद्र अमरपुर एवं नर्मदा ट्रेडर्स द्वारा बीज अधिनियम 1966 के तहत अनियमितता पाए जाने पर धान बीज की 32.89 क्विंटल जप्ती की गई। साथ ही खरमेर नर्मदा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी अमरपुर में बीज नमूना एकत्रित किए गए। जिले में निरीक्षण का कार्य सतत जारी है। खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री, अवैध परिवहन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. नेहा धूरिया, सहायक संचालक कृषि श्रीमती अंजली बाजपेई, विकासखंडीय बीज निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अमरपुर श्री मानसिंह परस्ते उपस्थित थे।
