सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई विदाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को दी गई विदाई

राजेश ठाकुर की  रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार

जिला डिंडोरी / शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेपुरा में पदस्थ सचिव कन्ना सिंह मरावी 30 जुन को सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को जनपद पंचायत शहपुरा में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया, जनपद सीईओ गणेश पांडे व सचिव संघ ने, इस मौके पर शाल एवं श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित करते हुए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की । सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कन्ना सिंह मरावी ने कहा कि मेरे मन में युवाकाल से ही पंचायत विभाग में काम करने की इच्छा थी कहां अंतिम सांस तक लोगों के काम आने का प्रयास करूंगा, जिंदगी में आदमी का कार्य समय के साथ बदलते रहता है पर कार्य के प्रति दायित्व कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने उपस्थित सभी को दायित्व का निर्वहन करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सीईओ गणेश पांडे सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी व सचिव संघ उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।