सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन और आयुष्‍मान भारत कार्ड पर विशाल कार्यक्रम, पी एम मोदी और सीएम शिवराज सिंह ने किया जनता को संबोधित, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन और आयुष्‍मान भारत कार्ड पर विशाल कार्यक्रम, पी एम मोदी और सीएम शिवराज सिंह ने किया जनता को संबोधित,

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 जुलाई
शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को शहडोल जिले में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह, राष्‍ट्रीय सिकल सेल, एनीमिया उन्‍मूलन मिशन एवं एक करोड आयुष्‍मान भारत कार्ड के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम को केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केन्‍द्रीय इस्‍पात एवं ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम का जिला चिकित्‍सालय डिंडौरी में लाईव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जिला भाजपा अध्‍यक्ष अवध राज बिलैया, नरवदिया मरकाम, कुवरिया बाई, सारिका नायक, भगीरथ उरेती, रम्‍मू लक्ष्‍मी वैश्‍य, मिथिलेश मिश्रा, सहित उपस्थि‍त लोगों ने देखा और सुना। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर सरोधन सिंह, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
      कलेक्‍टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम जिला चिकित्‍सालय में संपन्‍न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वाथ्‍स्‍य अधिकारी ने बताया कि सिकलसेल एनीमिया के उन्‍मूलन के लिए वर्ष 2025-26 तक सात करोड लोगों की जांच का लक्ष्‍य रखा गया है। डिंडौरी जिले के सभी स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्रों, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों तथा विशेष अभियान शिविरों में जॉंच सुविधाए उपलब्‍ध की गई है। उन्‍होनें बताया कि सिकलसेल एनीमिया से पीडि़त व्‍यक्ति की संपूर्ण जांच कर उसके लिये दवाईयों का प्रबंध किया जायेगा। जिससे सिकल सेल ए‍नीमिया से पीडित व्‍यक्ति का उपचार हो सके। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वाथ्‍स्‍य अधिकारी डॉ. मरावी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहडोल जिले में आयोजित कार्यक्रम में एक करोड़ आयुष्‍मान भारत कार्ड का वितरण किया। इससे आयुष्‍मान भारत कार्ड धारक व्‍यक्ति को पांच लाख रूपये तक का ईलाज कराने की सुविधा मिलेगी। अब किसी भी व्‍यक्ति को गंभीर बीमारियों का उपचार के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। आयुष्‍मान भारत कार्ड से वह स्‍ंवय का सफल उपचार करा सकेगा। आयोजित कार्यक्रम में 935 हितग्राहियों को आयुष्‍मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि प्रथम चरण में डिंडौरी जिले में पहले चरण में 2 लाख 34 हजार 776 आयुष्‍मान पीवीसी कार्ड वितरण किये जाने है। जिसमें आज लगभग 10 हजार आयुष्‍मान भारत कार्ड का वितरण हुआ।
     मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नंदा भलावे ने विकासखंड समनापुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्‍मान भारत कार्ड का वितरण किया। जिले में आयोजित विभिन्न स्तरों पर आयुष्‍मान ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभाओं में आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्‍हें शासन की योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। ग्राम सभाओं में आयुष्मान भारत कार्ड से लाभान्वित हितग्राही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।