डिंडोरी वर्षो की कठिन तपस्या के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को
लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी धर्ममय माहौल देखने को मिला श्री
राम की भक्ति में पूरा क्षेत्र डूबा रहा शाहपुर कस्बा में भी गांव की हृदय स्थली
मुख्य बस स्टैंड शिव मंदिर में अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ
अवसर पर अखंड श्री राम चरित मानस का आयोजन किया गया साथ कस्बा के धार्मिक स्थल
श्री सिद्ध बाबा मंदिर कछवाहा मौहल्ला के शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में राम
संकीर्तन के साथ धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
गया बनवासी मौहल्ला के श्री बरम बाबा के चबूतरे में भी विशेष पूजन हवन के धार्मिक
अनुष्ठान किए गए मुख्य बस स्टैंड शिव मंदिर में अखंड श्री राम चरित मानस के समापन
उपरांत श्री राम जानकी लक्ष्मण एवं हनुमानजी की झांकी के साथ 108 कलशों की भव्य शोभा यात्रा प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर से बैंड
बाजे एवं आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण किया गया जिसमें जगह जगह श्री राम जानकी
लक्ष्मण हनुमानजी की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया शोभा यात्रा में पूरी तरह
भगवामय माहौल देखने को मिला यात्रा में महिला के साथ बच्चियां भी अपने पारंपरिक
भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिधानों शामिल हुई श्री राम लला के जयकारों के साथ कलश
यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड शिव मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन
श्री राम लला की आरती पूजन कर किया गया ।

