टीएलएम से बच्चों को पढ़ने में होती है सुविधा मेले में बच्चों ने किया प्रदर्शन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

टीएलएम से बच्चों को पढ़ने में होती है सुविधा मेले में बच्चों ने किया प्रदर्शन


राजेश ठाकुर की रिपोर्ट आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 23 जनवरी

जिला डिंडोरी /शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में  जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षा केंद्र के तहत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी टीएलएम शिक्षक सहायक सामग्री के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने वाली इस सामग्री निर्माण के लिए घरों में व आस-पास पड़ी खराब वस्तुओं पेपरों लकड़ी एवं प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग किया गया। मेले में प्रदर्शनी में पर्यावरण  गणित और हिंदी की समझ बढ़ाने के लिए बहुत ही स्पष्ट व सरल रूप से समझाया गया। प्राचार्य आई के मिश्रा जनशिक्षक हरि सिंह परस्ते पुष्प कुमार मार्को, सहित छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।