श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम पर मानिकपुर गांव में भव्यता से निकाली गई शोभायात्रा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम पर मानिकपुर गांव में भव्यता से निकाली गई शोभायात्रा

 

राजेश ठाकुर  आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 23 जनवरी

डिंडौरी । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी समूचे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले में भी लोग रामलला की भक्ति में डूबे नज़र आए। शहपुरा रैपुरा मानिकपुर सराई बरबसपुर में लगातार दो दिनों से अखंड श्री रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया जहां पूरे ग्रामीण हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए राम भक्ति में डूबे नज़र आए। वहीं आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को सभी ने टीवी चैनलों पर देखा।  प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत ग्रामीणों के द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया। भगवान श्री राम दरबार की सजीव झांकियों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। बच्चे महिलाएं युवा बुजुर्ग सभी राम की भक्ति में डूबे नजर आए। जगह-जगह विशाल भंडारे व प्रसाद का वितरण किया गया। हर घर दीप और आतिशबाजी संध्या होते ही ग्राम के प्रत्येक नागरिक ने अपने-अपने घरों में पूजन अर्चन पश्चात बिल्कुल दीपावली की ही तरह दीप प्रज्वलित किये जिसके बाद सपरिवार आतिशबाजी कर भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण किए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।