1992 में अयोध्या गए थे जिले के राम भक्त कारसेवक
आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 24 जनवरी,डिंडोरी __ अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश सहित डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामसंकिर्तन , अखंड राम चरित मानस के साथ धार्मिक अनुष्ठान के साथ घर घर दीप प्रज्ज्वलित कर दीप उत्सव मनाया गया जिले के ग्राम पलकी में युवाओं के द्वारा जय श्री राम के जयकारों के साथ बाइक रैली शाहपुर पहुंची जहां मुख्य बस स्टैंड शिव मंदिर शाहपुर में 1992 में पूरे देश से कारसेवक अयोध्या गए थे जिसमें जिले की ग्राम पंचायत पलकी से भी कारसेवक अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का प्रण कर कारसेवक दिगपाल सिंह ठाकुर,राजकुमार बनवासी ,रति लाल बनवासी , हिरन सिंह ठाकुर ,हीरा सिंह ठाकुर ,संत लाल बर्मन ,तथा को कारसेवक आज हमारे बीच नहीं है चमरू बनवासी ,श्याम कुमार ठाकुर ,अजमेर सिंह ठाकुर इन कारसेवकों की पत्नियों का स्वागत मुख्य बस स्टैंड शिव मंदिर में तिलक वंदन कर साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ,राजकुमार साहू ,अनुराग गुप्ता ,अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र तंतवाय ,नीरज रजक, राहुल साहू शुभम साहू ,विकास साहू ,कमलेश ठाकुर ,हर्ष ठाकुर ,शिवा चौबे , दिलीप कश्यप ,सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।
