डिंडोरी __ जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलो मीटर दूर कस्बा शाहपुर मुख्य बस स्टैंड जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध ऑटो,तूफान टैक्सी वाहन चालकों के द्वारा वाहनों को बेतरतीब सड़क के दोनों ओर खड़ा करने के कारण रोजाना मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति पैदा होती जबकि अगर इन ऑटो वाहनों की जांच की जाएं तो इन ऑटो वाहनों की न फिटनिस, इंसोरेंश, के अलावा चालकों के लाइसेंस नहीं भी नहीं बावजूद इसके ये अवैध ऑटो तूफान चालक शाहपुर से जिला मुख्यालय तक यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए सड़क पर फर्राटे भर रहे है लेकिन न तो इन पर स्थानीय शाहपुर पुलिस कोई कार्यवाही करती है और इनके गाड़ी के कागजों की जांच करती है
वहीं आए दिन पुलिस थाना के सामने जांच के नाम पर दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों पर चलानी कार्यवाही जरूर होती है लेकिन स्थानीय पुलिस को मुख्य बस स्टैंड में तांडव मचाते अवैध ऑटो तूफान वाहनों पर नजर नहीं पड़ती या कह दें कि इनकी ही नजरें इनायत के चलते ये बेखौफ है तभी ये अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑटो तूफान वाहन नियमों धज्जियां उड़ाते हुए नव सिखिया नाबालिग चालक हाथों पर स्टेयरिंग पकड़कर सड़क पर फर्राटे भर रहे है।
ओवर लोड तो जैसे वाहन चालकों का जन्म सिध्द अधिकार बना हुआ है वहीँ दूसरी और हाई स्पीड और कान फोड़ने वाले हॉर्न लगे वाहनों की धमा चौकड़ी दिन भर लगी रहती है

.jpeg)




.png)
