डिंडोरी जिला मुख्यालय से लगे नजदीक ग्राम इमलई में एक मोहल्ले मट्टा टोला में
ना तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है ना प्रकाश के लिए बिजली की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत इमलई के एक मोहल्ले में लोगों के लिए ना तो पीने के पानी की व्यवस्था है ना प्रकाश के लिए बिजली की। ग्राम वासियों ने बताया कि अब तक हमने कई बार इस संबंध में आवेदन दिया है लेकिन आज भी ना तो पानी की व्यवस्था है ना बिजली की। स्कूल जाने के पहले बच्चे घर में जो भी पढ़ लिए बस उतना ही है क्योंकि स्कूल से आने के बाद अंधेरा हो जाता है तो बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। पूर्व में बिजली विभाग द्वारा सर्वे किया गया था और ठेकेदार के द्वारा बिजली के खंभे भी लाकर रख दिए गए थे कुछ दिनों तक खंबे रख रहे फिर खंबे वापस ले गए। ग्राम वासियों का कहना है कि सरपंच सचिव के द्वारा कहा जाता है कि यदि बिजली व्यवस्था के लिए होने वाले खर्च को आप लोग वहन करो तो व्यवस्था हो सकती है। जबकि मोहल्ले के नजदीक से ही 11 के वी बिजली की लाइन गुजरी है। 11 केवी लाइन से मोहल्ले की दूरी महज 300 मी के आसपास होगी। लेकिन इस संबंध में ना तो ग्राम पंचायत ने प्रयास किया और ना ही सबंधित विभाग ने। मोहल्ले में एक हैंडपंप है जिसमें फ्लोराइड वाला पानी निकलता है जिसके कारण ग्रामवासी उस हैंड पंप के पानी का उपयोग नहीं कर सकते। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डाल दी गई है लेकिन पानी नहीं है
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में पानी की एक टंकी बनी हुई है
लेकिन उस टंकी से केवल मुख्य मार्ग पर ही घरों में पानी सप्लाई होती है इस मोहल्ले
में केवल पाइप लाइन डाल दी गई है जिसमें पानी कभी नहीं आया।
ग्राम इमलई के निवासी मुकेश यादव और कुंवर लाल यादव द्वारा बताया गया अब तक कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों ने इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जिसके कारण हम सभी मोहल्लेवासी आज भी अंधेरे में रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
ना पीने को साफ पानी मिल पा रहा ना बिजली, मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाकर मोबाइल चार्ज करते हैं। बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह बाधित है इसके बावजूद शासन द्वारा मोहल्ले के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।फ़िलहाल पंचायत सचिव सरपंच से संपर्क नहीं हो पाया






.png)
