पूरे देश में भव्य तरीके से मनाया गया भगवान श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,कहीं वाहन रैली,तो कहीं रामधुन,तो कहीं शोभा यात्रा निकाली गई, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पूरे देश में भव्य तरीके से मनाया गया भगवान श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,कहीं वाहन रैली,तो कहीं रामधुन,तो कहीं शोभा यात्रा निकाली गई,


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24  सोमवार 22 जनवरी

      पूरे जिले में दिवाली जैसा माहोल 

पूरे देश में भगवान श्री राम जी का प्रमाण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। जगह-जगह नगर, ग्राम कार्यालयों स्कूलों में विभिन्न प्रकार की आयोजन किए गए। कहीं वाहन रैली निकाली गई तो कहीं शोभायात्रा, कहीं रामधन हुए तो कहीं रामायण का आयोजन किया गया ।

इसी तारतम्य  में डिंडोरी जिले में भी जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए। चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान से वाहन रैली निकल गई जिसका समापन इमली कुटी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करके किया गया। जिसमें स्थानिय नगर वासी शामिल रहे। प्रातः 8:00 बजे से सभी स्कूल के विद्यार्थियों की रैली धूम धाम के  साथ निकाली गई।जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम नगर निरीक्षक अनुराग जामदार एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। नगर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा भी विशाल रैली निकाली गई ।

सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में भी भैया बहनों ने अयोध्या में हो रहे श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अनुभव करते हुए भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की।जिसमें विद्यालय स्टाफ के साथ प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे और श्रीमती शर्मिला ठाकुर भी मौजूद रहे।


शाम 7 बजे डेम घाट में दीप दान का आयोजन,साथ ही 7,30 बजे महा आरती का भव्य आयोजन किया गया

इमली कुटी हनुमान मंदिर सुबखार में भी स्थानीय महिला मंडल द्वारा रामायण का आयोजन किया गया। जिसमें रेवा सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया।मंदिरों में लोगों ने सुबह से ही पहुंचकर पूजन-अर्चन एवं संकीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


इसके अलावा नागरिकों ने भी जगह- जगह भंडारे एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया। प्रातः से ही कीर्तन मंडलियां मंदिरों में भजन गायन कर रही हैं। विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम, मंदिरों में साफ सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

श्रीराम की शोभायात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। जहां राम भक्तों के द्वारा वाहन रैली, कलश यात्रा निकाली गई वहीं जगह-जगह सुंदरकांड एवं रामधुन के कार्यक्रम भी चल रहे हैं। हर जगह खास साज- सज्जा, विद्युत सजावट, भजन संध्या, शोभायात्रा, आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से समूचा जिला राममय प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक आयोजनों की श्रृंखला जारी है।

अनेक स्थानों पर हुआ लाईव प्रसारण

अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जिले में अनेक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया। इस दौरान पूजन अर्चन, भजन कीर्तन, भंडारा तथा प्रसादी वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

नर्मदा तट सहित अन्य मंदिर परिसरों को रंगोलियों से सजाई गई

 अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की यह शुभ घड़ी में मां नर्मदा तट सहित नगर के अन्य मंदिर परिसरों को रंगोलिया से सजाई गई। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्री राम की लीलाओं पर केंद्रित अनेक प्रकार की रंगोलिया बनाकर इस आयोजन को और भी भव्य बनाया। 

 
 





 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।