नगर परिषद के पशु वाहन से हुई दुर्घटना,घायल का चल रहा जिला चिकित्सालय में उपचार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर परिषद के पशु वाहन से हुई दुर्घटना,घायल का चल रहा जिला चिकित्सालय में उपचार


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24  सोमवार 22 जनवरी

डिंडोरी। 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में जिला मुख्यालय में भी विशाल रैलीयों का आयोजन किया गया था। दोपहर  लगभग 1:00 बजे के आसपास हेमराज बनवासी पिता बसंत लाल निवासी ग्राम कनई सांगवा उम्र लगभग 18 वर्ष जो की नगर परिषद का एक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक है,

अवधिया लॉज के नजदीक नगर परिषद के पशु वाहन की ट्राली से अचानक नीचे गिर कर घायल हो गया।इस दुर्घटना में हेमराज के हाथ पैर चेहरे और सीने में चोट है,जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। 22 जनवरी को लेकर इतनी तैयारियों और व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच भारी पशु वाहन भीड़भाड़ वाले इलाके में अंदर कैसे और किसके आदेश से आया ये जांच का विषय है ?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।