डिंडोरी कर्तव्य पथ नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में 2024 के साक्षी के लिए विशेष अतिथि के रूप में परावर्तित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 9 वी एवं दसवीं के विद्यार्थियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है।पूरे मध्य प्रदेश से कुल 30 विद्यार्थिओं का चयन हुआ है जिसमे हमारे जिले से 5 विद्यार्थिओं का चयन होना जिले के लिए गर्व का विषय है इन विद्यार्थिओं में सुख सेन सिंह धुर्वे पिता प्रहलाद सिंह धुर्वे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, प्रभात कुमार पिता हेमंत कुमार धुर्वे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, हिमांशु कुलेश पिता कमल सिंह कुलेश, दुर्गेश बर्थडे पिता गणेश वरकडे, तथा हेमराज सिंह धुर्वे पिता शरण सिंह धुर्वे सभी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के छात्र हैं। उपरोक्त सभी पांच विद्यार्थी जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं।उपरोक्त पांच विद्यार्थियों के केयरटेकर के रूप में माध्यमिक शिक्षक टेवाराम धुर्वे को चुना गया है।

