डिंडौरी । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी समूचे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई। इसी सिलसिले में आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में भी लोग रामलला की भक्ति में डूबे नज़र आए। यहां डिंडौरी के करौंदी में लगातार दो दिनों से अखंड श्री रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया जहां पूरे ग्रामीण हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए राम भक्ति में डूबे नज़र आए। वहीं आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को सभी ने टीवी चैनलों पर देखा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत ग्रामीणों के द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया। करौंदी में ग्रामीणों ने हवन पूजन के उपरांत भगवान श्री राम दरबार की सजीव झांकियों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। बच्चे महिलाएं युवा बुजुर्ग सभी राम की भक्ति में डूबे नजर आए। ग्राम भ्रमण के पश्चात श्री राम जानकी मंदिर में भगवान राम की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।





.png)
