गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार 22 जनवरी
पूरे देश में भगवान श्री राम जी का प्रमाण प्रतिष्ठा
कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। जगह-जगह नगर, ग्राम
कार्यालयों स्कूलों में विभिन्न प्रकार की आयोजन किए गए। कहीं वाहन रैली निकाली गई
तो कहीं शोभायात्रा,
कहीं रामधन हुए तो कहीं रामायण का आयोजन किया गया ।
अनेक स्थानों पर हुआ , भंडारा तथा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम
अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जिले में अनेक
स्थानों पर एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया। इस दौरान पूजन अर्चन, भजन कीर्तन, भंडारा तथा प्रसादी वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए
गए।
नर्मदा तट सहित अन्य मंदिर
परिसरों को रंगोलियों से सजाई गई
अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण
प्रतिष्ठा की यह शुभ घड़ी में मां नर्मदा तट सहित नगर के अन्य मंदिर परिसरों को
रंगोलिया से सजाई गई। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्री राम की
लीलाओं पर केंद्रित अनेक प्रकार की रंगोलिया बनाकर इस आयोजन को और भी भव्य बनाया।


