आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 11 मार्च,रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि पुनः बढ़ाकर 16 मार्च 2024 तक कर दी गई है।
जिले में 23 गेंहू पंजीयन केन्द्र संचालित है जिनमें डिण्डौरी, सरहरी, कुकर्रामठ, छांटा, समनापुर, पिपरिया, भानपुर, चांदरानी, हर्रा, सुनपुरी, बजाग, परसेल, कंरजिया, गोरखपुर , शाहपुर, शहपुरा, मानिकपुर, बरगांव, बिछिया , अमरपुर, चांदपुर, कठौतिया एवं मेंहदवानी शामिल है। इन केंद्रों में आज दिनांक तक समिति स्तर पर 4145 पंजीयन हुये हैं, किसान एप्प से 51, सी.एस.सी. सेन्टर से 366 तथा 161 एमपीआनलाइन केन्द्र से हुये है। इस प्रकार आज दिनांक तक 4723 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया गया है। जबकि विगत वर्ष 5837 कृषको ने अपना पंजीयन कराया था।
अतः जिले के समस्त कृषक बंधुओं से अपील की जाती है कि वे अपने समीपस्थ सहकारी/विपणन संद्य द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों में अथवा सी.एस.सी, एम.पी.ऑन लाइन, किसान एप्प के माध्यम से नियत तिथि 16 मार्च 2024 के पूर्व पंजीयन करा शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ लें।

