नारी शक्ति फिटनेस रनिंग कार्यक्रम का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नारी शक्ति फिटनेस रनिंग कार्यक्रम का आयोजन

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 शनिवार 09 मार्च

      नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति फिटनेस रनिंग कार्यक्रम का आयोजन सातों विकासखंड में किया गया जिसमें सर्वप्रथम डिंडोरी बजाग, समनापुर, अमरपुर, मेहदवानी, शहपुरा, करंजिया आदि विकासखंडो  में कार्यक्रम आयोजित नारी शक्ति फिटनेस रनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी द्वारा टी-शर्ट एवं कैप प्रदान की साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिले में आयोजित की जा रही है जैसे साड़ी वॉकथन मैराथन दौड़ एवं नारी शक्ति अभियान, जिद जैसे कार्यक्रम में  माय युवा भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है उसे मंच के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा इसी के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तथा खेलकूद गतिविधियां जिले में आयोजित की जा रही है उक्त कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले नेहरू युवा केंद्र संगठन से नवनिर्वाचित चंद्र किशोर हरदा जिला सलाहकार समिति सदस्य अमित सिंह परस्ते, सरपंच ग्राम चांदपुर हरिओम चौकसे, प्रभा मराबी, मनोज मिश्रा, शकुन भाई, चिंटू उसराठे, शिवकुमार राठौर एडवोकेट कंचनपुर, मोहन सिंह आदि लोग का विशेष सहयोग रहा।उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।