डिंडोरी जिले में विगत दिनों उचित मूल्य की दुकानों से घटिया चावल/ कनकी आपूर्ति किए जाने तथा गोदाम में घटिया माल प्राप्त होने की शिकायतों पर आधी अधूरी कार्यवाही हुई है
लगातार ओवरलोडिंग खाद्यान्न परिवहन के साथ-साथ विगत कुछ समय से घटिया क्वालिटी
के चावल की सप्लाई की जा रही थी जिसके संबंध में विगत दिनों खबरें प्रकाशित हुई
इसके बाद विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे थे।
जिला प्रबंधक नागरिक आपुर्ति निगम डिण्डौरी तथा शासकीय उचित मूल्य टुकान सुनपुरी, बोदर तथा उफरी के विक्रेता की उपस्थिति मे उक्त तीनों दकानों में जाकर दकानों में मौके पर उपलब्ध सभी फोटिफाईड चावल की बोरियों से परखी लगाकर नमूना निकाला गया जिसका मौके पर ही गुणवत्ता निरीक्षक भू्पेन्द्र यादव द्वारा विष्लेषण किया गया। जिसमें उक्त तीनों दुकानों में आपूर्ति किया गया फोटिफाईंड चावल अमानकस्तर का पाया गया था।
गुणवत्ता निरीक्षक धंनजय गिरी ट्वारा
गलत ढंग से कूटरचित तरीके से अमानक स्तर के फोर्टिफाईड चावल मानकस्तर का बताकर
आनलाइन स्वीकृत करने पर उनके विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराइ गई थी इस सम्बन्ध में
स्थानीय अधिकारी ए के मोर्य का काम भी संधिग्ध पाए जाने पर जिला कलेक्टर द्वारा
सम्बंधित अधिकारी को हटाये जाने के लिए पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई थी ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक गोदाम के जिम्मेदार अधिकारी ए के मोर्य मेडिकल लीव लेकर आराम फरमा रहे हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कारण बताओ नोटिस तक जारी नहीं हुआ है। ऊपर से आये अधिकारी भी महज खाना पूर्ति करके चले गए।
ए के मोर्य के स्थान पर फ़िलहाल कार्यभार मंडला के अधिकारी सम्हाल रहे हैं।

