आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 मार्च,आज गृहसचिव की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन डिंडोरी के अधिकारियों ने उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के कानून व्यवस्था एवं अन्य निर्वाचन से सम्बंधित बिंदुओं पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त बैठक आयोजित करना रहा।
कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी और एसआईटी, जिले में कानून और व्यवस्था एवं नागरिक व्यवस्था का प्रबंधन, जमानत पर रिहा अपराधियों की निगरानी, सवेंदनशील और चिन्हित अपराधों पर कार्यवाही, मादक पदार्थो के शिक्षा संस्थानों के आसपास बिक्री, खाद्य सुरक्षा, एसिड बिक्री के मामले, आर्म्स एवं विस्फोटक एक्ट, रासुका के मामलों और अन्य कानून व्यवस्था के मामले रहे। जिन पर आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के यातायात व्यवस्था से अवगत कराया।
उक्त कॉन्फ्रेंस के बाद जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी। जिससे निर्वाचन सम्बंधित कार्यों का संपादन शांतिपूर्वक किया जा सके।

