भारतीय जनता युवामोर्चा की युवा चौपाल सम्पन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भारतीय जनता युवामोर्चा की युवा चौपाल सम्पन्न

 नव मतदाताओं को जोड़ना हमारी प्राथमिकता- फग्गनसिंह कुलस्ते

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 मार्च भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते के नेतृत्व मे दोनो विधानसभाओं मे युवा चैपाल का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना है जिसमे विधानसभा डिण्डौरी की युवा चौपाल कार्यक्रम दरबार मैरिज गार्डन मे सम्पन्न हुआ। उक्त चौपाल मे मुख्यातिथि के रूप मे केेन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्तेए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैैया व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते की उपस्थिति मे चैपाल सम्पन्न हुई। सभी मंचासीन अतिथियो ने भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्यायए डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। 


केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र मे भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को लेकर जिलाए मण्डलए शक्तिकेन्द्र व बूथकेन्द्रों पर युवामोर्चा के पदाधिकारी जायेगे एवं चैपाल लगाकर युवाओं को विशेषकर नव मतदाताओं को जोड़ना हमारी पहली प्राथमिकता होगा। साथ ही विशेष जनसम्पर्क अभियान लोकसभा क्षेत्र पर चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबए शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है वही सास्कृतिक विरासतों को प्रथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। इस अभियान के अन्तर्गत पूरे देश के साथ साथ मध्यप्रदेश मे व हमारे डिण्डौरी जिले मे व्यापक जन सम्पर्कए लाभार्थी सम्पर्कए समाज के वरिष्ठजनों से सम्पर्क जैसे कार्यक्रम लोकसभाए विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगे जिनके माध्यम से हम मोदी सरकार की नीतियो एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुॅचाने का कार्य करेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि हमे घर घर सम्पर्क कर हमारी केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है साथ ही हमारी सरकार की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से सम्पर्क कर उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी मे जोड़ने का कार्य करना है जिसमें प्रबुद्वजनों की संगोष्ठीए नव मतदाता सम्मेलनए घर.घर सम्पर्क अभियानए सोशल मीडिया इन्फलूऐंजरर्स के लिए सभी पदाधिकारियो को अपने अपने दायित्व के अनुरूप कार्य करना होगा। जिससे हम दोनो विधानसभा मे घर घर जनसम्पर्क के दौरान लोगो को भाजपा की केन्द्र सरकार के उपलब्धियों को बताना है। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते ने कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा अनेको जनहितैषी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमें इसके अतंर्गत समाज के सभी प्रभावशालीए संगठन व्यक्ति जैसे खिलाड़ीए व्यापारीए कलाकार व अन्य प्रसिद्व परिवारो से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओ की जानकारी देने के लिए सम्पर्क करना होगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर दोनो विधानसभा मे जनजाति वर्ग का सम्मेलन किया जायेगा। युवाओं का चैपाल मतदान केन्द्रों मे करना है एवं हमारी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने के लिए अधिक से अधिक युवाओ की सदस्यता दिलानी होगी। इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी, मंडल अध्यक्ष शाहपुर सुशील राय, मंडल अध्यक्ष समनापुर हेम सिंह राजपूत युवा मोर्चा के महामंत्री हरिहरन रजक, जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज टांडिया, जिला मंत्री सौरभ सोनी, मंडल अध्यक्ष सुभांसू चंदोल , राघवेन्द्र ठाकुर, कान्हा शर्मा, हिरेंद्र मरावी,  सरजू प्रसाद ठाकुर, सुशील यादव व सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।