जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला डिण्डौरी की पहल पर नि:शुल्क कृत्रिम पैर पाकर खुश हुए डिण्डौरी के दिव्यांगजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला डिण्डौरी की पहल पर नि:शुल्क कृत्रिम पैर पाकर खुश हुए डिण्डौरी के दिव्यांगजन

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 16 मार्च,कार्यालय कमिश्नर जबलपुर संभाग के द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में रोटरी क्लब जबलपुर पश्चिम के सौजन्य से दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2024 को शारीरिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों को नि:शुल्क कृत्रिम पैर वितरण हेतु मोहन फिजियोथैरेपी सेंटर, मदन महल, जबलपुर में चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें जिला डिण्डौरी से पात्र चार दिव्यांगजनों का चयन कर दिनांक 16 मार्च 2024 को चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर प्रदाय किए गए।


इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित हुए सभी दिव्यांगजनों ने जिला कलेक्टर विकास मिश्रा एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग डिण्डौरी के उपसंचालक  श्याम सिंगौर का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।


जबलपुर में आयोजित हुए उक्त शिविर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जिला डिण्डौरी की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, फिजियोथैरेपिस्ट  आनंद गोल्हानी एवं समस्त टीम का सहयोग रहा।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।