डिंडोरी। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिला कलेक्टर के प्रयास एवं जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान डिण्डौरी के निर्देशानुसार स्थानीय राजूषा हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन हुआ। जिसकी शुरूआत माँ सरस्वती की पूजन अर्चन हुई। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. मिश्रा, प्रो. सुल्तान सिंह धुर्वे, एस. के. द्विवेदी, विद्यालय प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में 7 विकासखण्डों के 14 विजेताओं ने सहभागिता की। के.बी.सी. पैटर्न पर क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें करंजिया से कार्तिक एवं मीनाक्षी पटले ने प्रथम स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी से चीनू एवं योगिता ने द्वितीय स्थान एवं मेंहदवानी से पिंकी एवं नीलम मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माननीय कलेक्टर महोदध ने सभी विजेताओं उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए तथा अपने सं सभी विद्यार्थियों को मौलिक होने एवं उद्देष्य के प्रति सजग और केंद्रित रहने का संदेश दिया। क्विज का सफल संचालन श्री एस.बी. बघेल (बी.ई.ओ. समनापुर) ने किया। राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों श्रीमती श्वाति शुक्ला, श्रीमती किरण धुर्वे एवं चन्द्र भान गर्ग ने स्कोरर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।

