डिंडोरी ।होली के शुभ अवसर पर जिले से पत्रकार अमरपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांभर सिधौली पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ रंग गुलाल से होली मनाई ग्रामीणों के साथ मिल कर होली के रंग में रंगे ।एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।जिससे ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता जाहिर की। पत्रकारों ने ग्राम पंचायत साम्हर में बच्चे बूढ़े सभी के साथ मिलकर होली मनाई।
ग्रामीणों के साथ होली का पर्व मनाते हुए पत्रकारों ने ग्रामीणों को आगामी लोकसभा चुनाव में हर हाल में मतदान करने का संदेश दिया। "लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना अधिकार "
अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि मतदान ना केवल हमारा अधिकार है बल्कि हमारा कर्तव्य भी ।इसलिए हम सबको अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग रहना है।
