डिन्डोरी होली पर्व के अवसर
पर भी रविवार को क्लेक्टर विकास मिश्रा की
उपस्थिति में पुल समीप शंकर घाट में
स्वच्छता कार्यक्रम " मैया अभियान " आयोजित किया गया। गौरतलब है कि होली
पर्व मनाने सेकड़ो श्रमिक वापस डिंडोरी आते
हैं सर्वप्रथम है बस स्टैंड समीप शंकर घाट में डुबकी लगाते है। मैया अभियान के
स्वमं सेवको ने शंकर घाट में फैले कचरे ,प्लास्टिक ,काँच की बोतलों
को साफ किया इसके उपरांत नर्मदा नदी के अंदर डूबे कचरे को साफ किया । क्लेक्टर
विकास मिश्रा स्वमं प्रातः 6:30बजे से घाट में उपस्थित रहकर मैया अभियान में श्रम दान
किया। मैया अभियान के स्वमं सेवकों ने ग्रामीण जनों को नर्मदा नदी में साबुन एवं
कचरे को न फेकने का आग्रह किया। उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के शिक्षक जितेंद्र
दीक्षित जिनका नर्मदा नदी स्वच्छता प्रोजेक्ट विगत वर्ष राज्य स्तर पर चयनित हुआ
है के अनुसार लगभग 2 करोड़ से कम राशि से मुक्ति धाम से 3 किलोमीटर तक
पाइप लाइनों के माध्यम से नर्मदा नदी में नालों के दूषित पानी के मिलने से रोका जा सकता है । मैया अभियान के
सदस्य युवा एडवोकेट सम्यक जैन ने कहा है
कि 15 मार्च तक सीवर
लाइन प्रोजेक्ट पूर्ण करने की समय सीमा थी लेकिन पूर्ण नही हुआ अतः इसके लिए पुनः
एन जी टी के माध्यम से
पुनः केस फाइल किया जायगा।। मैया अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि माँ
नर्मदा की पवित्रता को बनाये रखे। मैया अभियान कार्यक्रम के दौरान नाले में एक भेस
2 दिन से पड़ी थी
जानकारी लगने पर क्लेक्टर विकास मिश्रा ने तुरंत पशु चिकित्सालय फ़ोन कर डॉ शेफाली
को बुलाया एवं मैया अभियान के सदस्यों ने मिलकर भेस को निकाला इसमे पशु चिकित्सा
क्षेत्र अधिकारी गणेश गवले ,राजेन्द्र झरिया ने प्राथमिक उपचार किया। मैया अभियान
कार्यक्रम के बाद क्लेक्टर विकास मिश्रा ने सभी स्वमं सेवको को चंदन का टीका एवं
मिठाई खिलाकर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। रविवार को आयोजित मैया अभियान
स्वच्छता कार्यक्रम में जिला आयुष
अधिकारी डॉ संतोष परस्ते , उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी शिक्षक जितेंद्र दीक्षित , एकलव्य विद्यालय
शिक्षक शहीद खान , पशु चिकित्सा क्षेत्र
अधिकारी गणेश गवले , रक्त देवदूत भागवत यादव , एडवोकेट सम्यक
जैन ,ब्रजभान पाटले, मनोज चौकसे , प्राचार्य राम
विशाल मिथलेश,
आर के नागेश्वर, अंकित चौरसिया, दिव्या भारती
परस्ते ,दिव्यता सिंघई, अबध गोहिया, संस्कार झारिया, यथार्थ यादव, संतोष परमार, चंचल गोहिया, महेंद्र उचेहरा ,प्राचार्य एस के
द्विवेदी ,प्राचार्य मनोज
गवले ने श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

