कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में की निर्वाचन कार्यां की समीक्षा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में की निर्वाचन कार्यां की समीक्षा

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 26 मार्च            

डिंडौरी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर निर्वाचन कार्यां की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग आर.पी. तिवारी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीओ वन विभाग एस.के. जाटव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

       कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की जानकारी सभी नोडल अधिकारियों से प्राप्त की। कलेक्टर विकास मिश्रा ने एफएसटी और एसएसटी टीम की गतिविधियों का आकलन किया और जनपद सीईओ एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे चेक प्वांइट पर पेयजल व्यवस्था, टेंट, सीसीटीवी की व्यवस्थाओं को उचित रूप से चैक करते रहें। कोई भी कमी होने पर व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारें। कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यातायात के उपयोग में आने वाली बसों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को बस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आवश्यतानुसार समीपस्थ जिलों से बस की मांग पूरी करें और समीपस्थ जिलों से समन्वय बनाकर कार्य करें।

   कलेक्टर ने जल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों पर पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से पूर्ति करने के लिए विशेष विशेष ध्यान देने को कहा। जिससे मतदाता और मतदानकर्मियों को ग्रीष्म ऋतु में कोई असुविधा न हो।

    जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री विमलेश सिंह ने स्वीप गतिविधि की जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद, विकासखंड सभी सार्वजनिक स्थानों पर नेहरू युवा केन्द्र, एनआरएलएम संस्थाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनमें मेंहदी प्रतियोगिता, होली उत्सव जैसी गतिविधियों संचालित हो चुकी हैं। कलेक्टर ने वन्या रेडियो पर बैगा भाषा में अधिक से अधिक जागरूकता प्रसारित करने के निर्देश दिए। चुनाव से संबंधित दीवार लेखन को बढ़ाने का आदेश दिया। जिससे 19 अप्रैल मतदान दिवस की जानकारी सभी को सुलभता से प्राप्त हो। कलेक्टर ने ईव्हीएम प्रबंधन की जानकारी ली और स्थिति का आकलन किया। जिसमें बताया गया कि प्रथम रेण्डमाइजेशन के बाद विधानसभावार ईव्हीएम सुरक्षित पहुंचा दी गई है।

2 से 4 अप्रैल के मध्य द्वितीय प्रशिक्षण होगा

      कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन के लिए 2 से 4 अप्रैल के मध्य द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन के लिए 2 से 4 अप्रैल के मध्य द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी समितियों से निर्वाचन तैयारी का आकलन कर सभी को निष्पक्ष व स्वतंत्र निर्वाचन सम्पन्न कराने के निर्देश दिए तथा हाउस वोटिंग, महिला मतदान केन्द्र, निर्वाचन संबंधी शिकायतों का निवारण, पेयजल आपूर्ति के पर विशेष केन्द्रण के निर्देश दिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।