एबीवीपी ने होली मिलन महोत्सव मनाया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एबीवीपी ने होली मिलन महोत्सव मनाया

आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 26 मार्च            

डिंडोरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा होली के पावन पर्व पर होली मिलन महोत्सव का आयोजन सरस्वती ज्ञान मन्दिर में किया गया। जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने होली खेली एवं पूर्व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जिसमें छात्र छात्रों ने खूब रंग गुलाल एक दूसरे को लगाया एवं गाने में डांस किया पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओंओ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाला देश है जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोग सद्भावना के साथ रहते हैं और विभिन्न त्यौहारों को एक साथ मानते हैं भारत की संस्कृति त्योहारों से ही पहचानी जाती है अतः इनमें से एक त्यौहार होली का भी त्यौहार है जो भारत की विरासत एवं भारतीय परंपरा की पहचान है होली का उत्सव रंगों का उत्सव होता है जिसमें गुलाल फूल आदि से होली खेली जाती है एवं फागुन गीत गाकर इस त्यौहार को मानते हैं, होली मिलन महोत्सव में मुख्य रूप से एबीवीपी के मण्डला विभाग के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस ,डिंडोरी जिला संगठन मंत्री अमन अठनेरिया ,पूर्व कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, डॉ. विकास जैन,कार्यालय मंत्री पुनीत जैन,लक्ष्मण चंदेल, हर्षित उपाध्यक्ष एवं समस्त युवा तरुणाई उपस्थित रहे।।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।