मंगलवार 26 मार्च
डिंडोरी। पूर्व समय से होली के समय में असमाजिक तत्वों द्वारा जगह-जगह उत्पाद मचाने की गलत परंपरा चली आ रही है। असमाजिक तत्वों द्वारा जगह-जगह रास्ता रोकने की कोशिश की जाती है कहीं पेड़ काट काट डाल दिए जाते हैं तो कहीं पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया जाता है जिससे कि आने जाने वालों को समस्या होती है।
वैसे तो ऐसी घटनाएं आजकल काम ही होती है फिर भी विक्रमपुर के पास ग्राम पिपरिया में असमाजिक तत्वों द्वारा मुख्य मार्ग पर पत्थर रखकर रास्ता रोकने की कोशिश की गई है। जननी सुरक्षा योजना वाहन समय पर मरीज को लेने नहीं पहुंच सकी। ऐसी स्थिति में यदि किसी गर्भवती महिला के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता ?
